Sunday, March 13, 2016

स्मार्टफोन, लैपटॉप चोरी होने से पहले उठाएं ये कदम



फोन, टैबलट या लैपटॉप चोरी होने या खोने पर बहुत नुकसान होता है।
जानिए कि अपने स्मार्टफोन और लैपटॉप के चोरी होने से पहले आपको क्या-क्या करना चाहिए...

विंडोज़ लैपटॉप के लिए
लोकेट माई लैपटॉप को locatemylaptop.com से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। यह गूगल मैप के जरिए लैपटॉप को लोकेट करता है। इसके अलावा www.lalarm.com पर एलअलार्म फ्री में पा सकते हैं। अगर लैपटॉप लॉक है और कोई पावर कॉर्ड या यूएसबी फ्लैश ड्राइव हटाता है तो अलार्म बजाता है। ज्यादा सिक्यॉरिटी के लिए सिस्टम पर फ्री सल्यूशन प्रे इंस्टॉल किया जा सकता है, जिसके बारे में हम आपको सबसे बाद में बताएंगे।

ऐपल के मैक लैपटॉप के लिए
ऐपल फाइंड माई मैक नाम का खुद का ऐंटि-थेफ्ट सल्यूशन देता है। जब भी यूजर आईक्लाउड अकाउंट में साइन-इन करता है, यह अपने आप चालू हो जाता है। इससे लैपटॉप को रिमोटली ट्रैक, डेटा डिलीट किया जा सकता है या अलार्म बजाया जा सकता है।

ऐंड्रॉयड
इसका खुद का ट्रैकिंग फीचर है, जिसको http://google.com/android/devicemanager से ऐक्सेस किया जा सकता है। यह यूजर के गूगल आईडी से अटैच्ड किसी भी ऐंड्रॉयड डिवाइस को ट्रैक कर सकता है। मैप पर लोकेशन देखी जा सकती है, उसे लॉक किया जा सकता है, डेटा डिलीट किया जा सकता है और रिंग की जा सकती है। इसके लिए एवीजी, अवास्त, कैस्परस्की या लुकआउट के फ्री ऐंटिवायरस ऐप भी चेक किए जा सकते हैं, जिनमें ऐसे ही फीचर्स हैं।

आईओएस
ऐपल अपने आईओएस डिवाइस के लिए खुद का ऐंटि-थेफ्ट ऐप फाइंड माई आईफोन देती है। इसका सेटअप बहुत आसान है और सिंगल ऐपल अकाउंट से सभी डिवाइस को मैनेज किया जा सकता है। आईक्लाउड अकाउंट में लॉग-इन करके किसी भी ब्राउजर से डिवाइस को लोकेट किया जा सकता है। इसके बाद उसे मेसेज भेजा जा सकता है, रिमोटली लॉक किया जा सकता है और डेटा डिलीट किया जा सकता है। यूज़र सिक्यॉरिटी या आईलॉस्टफाइंडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्लैकबेरी
इसके ऐंटि-थेफ्ट सल्यूशन का नाम ब्लैकबेरी प्रोटेक्ट है। इसको ब्लैकबेरी अकाउंट से ब्लैकबेरी डिवाइस पर सेट किया जा सकता है। ऐक्टिव होने पर यह कॉन्टैक्ट, कैलंडर एंट्री और बुकमार्क्स का ऑटो बैकअप बना देता है। प्रोटेक्ट वेबसाइट पर लॉगइन करके डिवाइस की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। इसके बाद मेसेज सेंड किया जा सकता है, लॉक किया जा सकता है और डेटा डिलीट किया जा सकता है।

विंडोज़ फोन
इसके ऐंटि-थेफ्ट फीचर का नाम फाइंड माई फोन है। यूजर को http://windowsphone.com पर उसी विंडोज़ लाइव आईडी से साइन-इन करना होगा, जिससे वह स्मार्टफोन पर लॉगइन करता है। ब्राउज़र में एक मैप पर डिवाइस पर फोन की लोकेशन नजर आएगी। प्रिंटर कनेक्ट होने पर यह लोकेशन की हार्ड कॉपी प्रिंट कर सकता है। ब्राउजर से फोन पर तेज रिंग बजाई जा सकती है और समूचा डेटा डिलीट किया जा सकता है।

फ्री ट्रैकिंग सल्यूशन प्रे (prey)
इससे आसान ट्रैकिंग फसिलिटी आपको कहीं नहीं मिलेगी। यह दुनिया के हर कोने में काम करता है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जो इसको सबसे अच्छा बनाती हैं। यह फ्री है, लेकिन इफेक्टिव है। इसमें लोकेशन और वेबकैम फोटो कैप्चर जैसे फीचर्स हैं। जरूरत पड़ने पर, डिवाइस चोरी हो जाने पर भी प्रो अकाउंट में अपग्रेड किया जा सकता है। यह झटपट इंस्टॉल हो जाता है और गैजट को स्लो भी नहीं करता। यह अकाउंट में लॉग-इन होने के बाद ऐक्टिवेट होता है और डिवाइस को मिसिंग करार देता है। फ्री अकाउंट से 3 डिवाइस तक कनेक्ट किया जा सकता है और यह मल्टिपल प्लैटफॉर्म सपोर्ट देता है।

स्मार्टफोन को हैंडसम बनाएंगे ये 6 ऐंड्रॉयड लॉन्चर ऐप



ऐंड्रॉयड की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसे बहुत कस्टमाइज़ किया जा सकता है। अगर आपके पास ऐंड्रॉयड फोन है, लेकिन आप इसका लॉन्चर बदलना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहतरीन लॉन्चर। लॉन्चर में फोन की होम स्क्रीन, ऐप्स ड्रॉअर और डिजाइन जैसी चीजें शामिल होती हैं। इनसे आप अपने फोन को आईफोन और विंडोज़ फोन जैसा लुक भी दे सकते हैं।

अगर आप स्टेबिलिटी चाहते हैं
नोवा लॉन्चर बहुत पॉप्युलर है क्योंकि यह इस्तेमाल करने में बहुत आसान है और बहुत फास्ट है। 4 डॉलर में आप नोवा प्राइम पर अपग्रेड कर सकते हैं, जिसमें कुछ फीचर एक्स्ट्रा हैं। यह ऐंड्रॉयड 4.0 और इससे ऊपर के वर्जन के लिए है।

अगर आप कुछ फ्रेश चाहते हैं
एवरीथिंग काफी नया-सा है। यह फ्री लॉन्चर अभी बीटा वर्जन में है और यह ऐंड्रॉयड 4.0 और इससे ऊपर के वर्जन के लिए है। यह एक सब्जेक्स से जुड़ी सारी चीजें एक स्क्रीन पर दिखाता है।

अगर आप होम स्क्रीन स्टॉक यानी प्योर ऐंड्रॉयड जैसी चाहते हैं
नोवा की तरह अपेक्स ज्यादातर कोर ऐंड्रॉयड फंक्शनैलिटी बनाए रखता है, लेकिन यह विजेट री-साइज़िंग जैसे कुछ अच्छे फीचर देता है। यह सुपर-डीप कस्टमाइजेशन भी देता है, जैसे आप यह तक देख सकते हैं कि आपका फोन कितनी देर वाइब्रेट किया। 4 डॉलर में आप अपेक्स लॉन्चर प्रो पर अपग्रेड कर सकते हैं, जिसमें 2 फिंगर गेस्चर जैसे कई नए फीचर मिलेंगे। यह ऐंड्रॉयड 4.0 या इससे ऊपर के वर्जन के लिए है।

अगर आप होम स्क्रीन आईओएस जैसी चाहते हैं
अगर आपको आईफोन बहुत पसंद है, तो आप अपने ऐंड्रॉयड फोन की स्क्रीन को इस्पर लॉन्चर की मदद से आईओएस जैसा लुक दे सकते हैं। यह अलग-अलग फोन के साथ कम्पैटिबल है, जिसे गूगल प्ले पर चेक करना होगा।

अगर आप होम स्क्रीन विंडोज़ फोन जैसी चाहते हैं
आपको विंडोज़ फोन का टाइल बेस्ड डिजाइन बहुत पसंद है, तो लॉन्चर 8 की मदद से आप अपने ऐंड्रॉयड फोन को विंडोज़ का लुक दे सकते हैं। यह फ्री ऐप ऐंड्रॉयड 2.0 या इससे ऊपर के वर्जन के लिए है।

अगर आप बहुत सी थीम चाहते हैं
फ्री ऐप गो लॉन्चर ऐंड्रॉयड 2.0 या इससे ऊपर के वर्जन के लिए है। यह बहुत पुराना लॉन्चर है और इसे 9 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। इस पर 10 हजार से ज्यादा थीम डाउनलोड की जा सकती हैं।

विंडोज़ यूज़र क्रोम लांचर डाउनलोड करके use कर सकते है। youtube अपने मोबाइल में।



विंडोज़ यूज़र अब 'क्रोम ऐप लॉन्चर' डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से आप वेब बेस्ट गूगल सर्विसेज़ और ऐप्स तक सीधे पहुंच सकते हैं।

यह एक तरीके से उन सभी गूगल सर्विसेज़ और ऐप्स की लिस्टिंग है, जिन्हें आप इस्तेमाल करते हैं। यह लॉन्चर ऑरिजनली क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए बनाया गया था।

इंस्टॉल करने के बाद इसका शॉर्टकट डेस्कटॉप पर आ जाता है। यह स्टार्ट >ऑल प्रोग्राम में गूगल क्रोम के साथ दिखता है।

डेस्कटॉप के आइकन पर क्लिक करने पर दाईं तरफ एक विंडो खुलती है, जिसमें सभी गूगल सर्विसेज़ और ऐप्स होते हैं। इन पर क्लिक करते ही ये गूगल क्रोम में खुल जाते हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए टॉप 15 फ्री मोबाइल ऐप्स।




रेप की घटना के बाद अब कैब ड्राइवर के रेप करने की घटना ने पूरे देश का दिल दहला दिया है। रेप की कुछ ही घटनाएं भले ही बड़ा मुद्दा बन जाएं, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब रेप की खबरें न आएं। ऐसे हादसों से घर के बाहर लेडीज़ सेफ्टी को लेकर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। इस दिशा में सरकार और पुलिस की मदद के अलावा खुद कदम उठाने भी जरूरी हैं। इस काम में अगर तकनीक की मदद ली जाए, तो यह बहुत कारगर साबित हो सकती है। हम आपको बता रहे हैं महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े 15 फ्री ऐप्स के बारे में...

1. Damini

यह ऐप 16 दिसंबर 2012 गैंगरेप की घटना के बाद डिवेलप किया गया। अगर यह ऐप आपके मोबाइल में है, तो किसी भी खतरे के वक्त इसके जरिए आपके रजिस्टर्ड नंबरों पर मेसेज चले जाएंगे। थोड़ी-थोड़ी देर में आपकी जीपीएस लोकेशन भी इन नंबरों तक जाती रहेगी। इतना ही नहीं, ऐप के एक बार ऐक्टिवेट होने के बाद यह जगह की फोटो खींचना भी शुरू कर देता है और इन्हें रजिस्टर्ड नंबरों पर तो भेजता है, साथ ही क्लाउड पर सेव भी करता जाता है। इसके बाद अगर मोबाइल फोन बंद हो जाए या तोड़ दिया जाए, तो भी मोबाइल से विडियो और कॉल डिटेल निकाली जा सकती है।
साइज : 1.1 MB
प्लैटफॉर्म : ऐंड्रॉयड
कीमत : फ्री

2. Circle of 6

यह वैसे तो खासतौर पर कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट्स को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है, लेकिन यह सभी महिलाओं के लिए यूजफुल साबित हो सकता है। किसी भी परेशानी की स्थिति में बस एक टैप करते ही आपके दोस्तों तक मदद का मेसेज चला जाएगा। यह ऐप हिंदी में भी उपलब्ध है और इसमें दिल्ली के हेल्पलाइन नंबर्स भी पहले से फीड हैं।
साइज : 12 MB
प्लैटफॉर्म : ऐंड्रॉयड
कीमत : फ्री

3. bSafe

इस ऐप की मदद से आप संकट की स्थिति में फैमिली मेंबर या करीबी लोगों को अलर्ट कर सकते हैं। इसमें फैमिली मेंबर्स या करीबी लोगों के नंबर्स फीड करने होते हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर एक बटन दबाते ही मेसेज चला जाएगा। साथ ही, अपने आप कॉल भी चली जाएगी। इसका रिस्क मोड ऑन करके आप अपनी जीपीएस लोकेशन को दिए हुए नंबर से शेयर कर सकते हैं।
साइज : 5.9 MB
प्लैटफॉर्म : ऐंड्रॉयड, आईओएस और ब्लैकबेरी
कीमत : फ्री4.

4. Scream Alarm!

इस ऐप की सरलता ही इसकी खासियत है। यह तेज आवाज निकालने वाला ऐप है। किसी भी तरह का खतरा होने पर आप एक बटन दबाकर औरत की चीख जैसी तेज आवाज पैदा कर सकते हैं। यह आवाज आस-पास के लोगों को अलर्ट कर देती है।
साइज : 951 KB
प्लैटफॉर्म : ऐंड्रॉयड
कीमत : फ्री

5. SafetiPin

यह महिलाओं की सुरक्षा को एक खास तरीके से सुनिश्चित करने की कोशिश है। यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जहां लोग अपने इलाके की ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देते हैं, जो महिलाओं के लिहाज से सेफ नहीं हैं। लोग इस ऐप पर उन जगहों की तस्वीरें शेयर कर सकते हैं और उन्हें सेफ्टी के लिहाज से रेट कर सकते हैं। ऐप यह भी जानने में मदद करता है कि कौन-सी जगह रात में या दिन के किसी पहर में सेफ नहीं है।
साइज : 6.4 MB - 20.3 MB
प्लैटफॉर्म : आईओएस, ऐंड्रॉयड
कीमत : फ्री

6. SmartShehar Woman Safety Shield Protection

इस ऐप से तस्वीर ली जा सकती हैं। इमर्जेंसी बटन दबाते ही उस तस्वीर के साथ लोकेशन की जानकारी पहले से चुने गए इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को चली जाएगी। अगर इसे भेजने से पहले आपका फोन खो भी गया, तो परेशान मत होइए। ऐप कुछ ही सेकंड्स में अपने-आप सारी जानकारी भेज देगा। इसमें 'वॉक विद मी' फीचर से पहले से तय लोग रीयल टाइम में आपकी मूवमेंट्स ट्रैक कर सकेंगे।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड
7. VithU: V Gumrah Initiative

फोन के पावर बटन को दबाकर इसे ऐक्टिवेट किया जा सकता है, जिससे इमर्जेंसी के लिए पहले से तय कॉन्टैक्ट्स के पास "I am in danger. I need help. Please follow my location" अपडेटेड लोकेशन के साथ हर 2 मिनट पर मेसेज जाते रहेंगे।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड

8. Suspects Registry - FOR WOMEN

यह भी लोकेशन ट्रैक करता है। पैनिक अलार्म बटन को दबाने पर इमर्जेंसी कॉन्ट्रैक्ट्स के पास 1 मिनट की रिकॉर्डिंग के साथ आपकी लोकेशन की जानकारी चली जाएगी। "Record Any Incident" फीचर ऐप के फेसबुक पेज पर तस्वीरें अपलोड कर देता है।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड

9. Pukar-A Personal Safety App

पहले से तय इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स के पास थोड़ी-थोड़ी देर पर जीपीएस लोकेशन के साथ SMS अलर्ट जाता रहता है। फोन पर किसी का ध्यान न जाए, इसके लिए इस दौरान फोन से कोई आवाज नहीं आती और स्क्रीन की ब्राइटनेस भी कम रहती है।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड

10. Women Safety Help Totem SOS

इसमें खतरे के लेवल के हिसाब से मोड चुने जा सकते हैं। सुरक्षित महसूस करने पर हरा चुनें। जब तय न कर पा रही हों, तो पीला चुनें, इससे केवल आपकी जीपीएस लोकेशन कुछ-कुछ देर पर पहले से तय कॉन्टैक्ट्स के पास जाएगी। रेड मोड से 100 नंबर पर डायल हो जाएगा, आपकी लोकेशन इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स के पास चली जाएगी। इसके अलावा ऐप हर 10 सेकंड पर तस्वीरें लेगा और ऑडियो रिकॉर्ड करेगा।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड

11. Raksha - Women Safety Alert

इसमें बिना ऐप पर जाए केवल वॉल्यूम बटन दबाने से आपकी लोकेशन इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स के पास चली जाएगी। जहां मोबाइल इंटरनेट न हो, वहां 100 नंबर पर कॉल चली जाएगी और SMS चले जाएंगे।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड और आईओएस

12. iGoSafely - Personal Safety App

एक बार ऐक्टिवेट होने के बाद फोन झटकने या हेडफोन निकालने पर यह आपके कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट कर देगा। जीपीएस लोकेशन के साथ ईमेल और टेक्स्ट मेसेज चले जाएंगे। जब तक बंद न कर दिया जाए, तब तक हर मिनट पर अपडेट्स जाते रहेंगे। हर अलर्ट मेसेज में जीपीएस लोकेशन, स्ट्रीट अड्रेस (अगर उपलब्ध हो) और 30 सेकंड की ऑडियो रेकॉर्डिंग होती है।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड

13. Smart24x7-Personal Safety App

यह पैनिक अलर्ट से इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को जानकारी भेजता है, जिसमें उस हालत की ऑडियो रेकॉर्डिंग और तस्वीरें भी होती हैं। इन्हें पुलिस को भी भेजा जाता है। इसका कॉल सेंटर और यूज़र का प्राइमरी कॉन्टैक्ट मूवमेंट ट्रैक कर सकता है।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज़ और ब्लैकबेरी

14. Women Safety Secured

यह ऐप चीखने-चिल्लाने को खतरे के सिग्नल के तौर पर लेता है और इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को लोकेशन व टेक्स्ट मेसेज भेजता है।
प्लैटफॉर्म: ऐंड्रॉयड

15. Women's Safety App

इस ऐप में 'शेक ऐंड अलर्ट' का फीचर है, जिसे ऑन करने के बाद फोन को झटका देने पर इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट चला जाएगा। यह अलर्ट अपने आप कहीं फोन को झटना लगने पर न चला जाए, इसलिए आप झटका लगने की तीव्रता भी तय कर सकती हैं।

बिना कम्प्यूटर एवं लैपटॉप के मोबाइल से बनाये। खुद की website free में।

दोस्तों। सबसे पहले आप ये तय करले की आप की रूचि किस विषय पर हैं। और आप किस मकसद से वेबसाइट बना चाहते है। वेबसाइट या ब्लॉग ज्यादातर बनाने वाले दो तरह के होते है एक वो जो अपने विचार लोगो से शेयर करते है।या अपने ज्ञान को लोगो से शेयर करते है दूसरा वो लोग है जो ब्लॉग या वेबसाइट से पैसा कमाना चाहते है। और या फिर अपनी कोई बिज़नस को प्रोमोट करना चाहते है।
मैं यहाँ पर स्टेप by स्टेप स्क्रीनशॉट के जरिये आपको ज्यादा आसान तरीके से बता रहा हु की कैसे आप भी अपनी खुद की वेबसाइट बना सकते है। तो दोस्तों मैं उदहारण के लिए अपने नाम का एक वेबसाइट बना रहा हु Brijesh Yadav के नाम से आप स्टेप फॉलो करे।
स्टेप1- सबसे पहले आप एक gmail की अकाउंट बनाये।
स्टेप 2- www.blogger.com पर जाये।
स्टेप 3- अपने gmai account से sign in करे।
स्टेप 4- अब स्क्रीनशॉट में दिखये अनुसार google+ profile पर क्लिक करे।
स्टेप 5- create profile पर क्लिक करे।

स्टेप 6- go to google+ पर क्लिक करें

स्टेप 7- अब वापस back जाये।

स्टेप 7- कंटीन्यू to blogger पर क्लिक करे।

स्टेप 8- create new पर क्लिक करे।

स्टेप 9- Title में website का नाम डाले।
नीचे address में अपने वेबसाइट का url डाले।जिस नाम से वेबसाइट बना रहे ह।

स्टेप 10- स्क्रीनशॉट में देखे। मैं title में अपना नाम लिखा और address में अपने नाम का यूआरएल डाला but ये यूआरएल available नही ह तो मैं अपने नाम के आगे कुछ और जोड़ देता हु। जैसे brijeshyadavblog  अब ये address available ह तो नीचे create blog पर क्लिक करे। 

स्टेप 11- अब ये ब्लॉग website आपकी ready हो गयी।है पोस्ट करने के लिए।आगे देखते ह कैसे पोस्ट करे।

post पर क्लिक करे।

ये new box ह यहाँ ऊपर आपको पोस्ट का title डालना हँ।

जैसा की मैंने डाला ह आप देख सकते ह screenshot में।

अब नीचे के बॉक्स में क्लिक करके कोई फ़ोटो पहले डालना चाहते ह तो।नीचे का स्क्रीनशॉट देखे।

जो मार्क मैंने बनाया ह उस पर क्लिक करे।

फिर ऐसा ओपन होगा मार्क किया हु उस पर क्लिक करे।

ये मेरे फ़ोन का गैलरी ओपन हुआ मै मार्क किया हु उस फ़ोटो पर क्लिक किया ओके।

अब फ़ोटो अपलोड हो रहा ह।

फ़ोटो अपलोड हो गया अब पहले फ़ोटो पर क्लिक करे फिर add सेलेक्ट पर क्लिक करे।

ये देखो आपका फ़ोटो add हो गया।

अब नीचे पोस्ट लिखे जैसा की मैंने लिखा है।

अब यहाँ पर क्लिक करके आप टैग कर सकते ह मतलब आपका पोस्ट किससे सम्बंधित हैं। अब आप ऊपर publice के button पर क्लिक करे। आपसे पूछेगा google+ पर शेयर करे तो ओके कर दीजिये।
                      
ये ह आपकी पोस्ट जहा पर ऐरो का निशान लगाया हु वह से आप edit veiw share delete कर सकते ह अपनी इस पोस्ट को।लेकिन अब आप veiw पर क्लिक करे।

veiw पर क्लिक करने पर ये ऊपर स्क्रीनशॉट में देखो ये ह आपका पोस्ट ।

अब वापस दूसरे पोस्ट के लिए पहले post पर क्लिक करे फिर new post पर क्लिक करे। ध्यान दे। 3 नं जो मार्क किया हु वो नया पेज बनाने के लिए है पोस्ट करने के लिए नही


ये ह आपकी वेबसाइट के सभी option

ये जो पोस्ट मैंने किया ह उस पर क्लिक करने पर ओपन हुवा ह।

ये नीचे का भाग ह जो पोस्ट मैंने ओपन किया है।
अगर किसी को कुछ पूछना हो तो आप कमेंट में लिख कर पूछ सकते है।
                          धन्यवाद।

नोकिया लुमिया (Nokia Lumia) फ़ोन का पासवर्ड भूलने पर ऐसे करे Hard reset


यदि आप नोकिया विंडोज आधारित फोन पासवर्ड भूल गए हैं या फोन थोड़ी परेशानी कर रहा है तो इन आसान तरीको का इस्तेमाल कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं।

1) पहले लुमिया 1020 को आॅफ करें।
2) वाॅल्यूम अप/डाउन के साथ पावर बटन प्रेस करें।
3) उसके बाद स्क्रीन पर रिबूट का आॅप्शन आएगा और क्लिक करने पर आपका रिसेट हो जाएगा।
सभी टच स्क्रीन फोन हार्ड रिबूट का तरीका लगभग एक जैसा है। कीपैड फोन में यह तरीका अलग हो सकता है। 

नोकिया आशा (Nokia Asha) फ़ोन का पासवर्ड भूलने पर ऐसे करे Hard reset


     अगर आप नोकिया का आशा मोबाइल use करते है तो कभी अगर कभी आप पासवर्ड भूल गए तो इन तरीको से हार्ड रिसेट करके अनलॉक कर सकते है। हार्ड रिसेट करने पर आपके फोन का सारा डेटा delete हो जायेगा।
1) सबसे पहले फोन को आॅफ करें
2) 8 के साथ 3 तथा काॅल बटन को एक साथ प्रेस करें।
3) कुछ समय इंतजार करें जब तक नोकिया लोगो स्क्रीन पर न आ जाए।
4) इसके बाद फोन हार्ड रिसेट हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त आशा सीरीज में हार्ड रिसेट के लिए कुछ कोड का भी इस्तेमाल किया जाता है। जैसे आशा 200 में *#7370# टाइप करें, आशा 311 में 12345 टाइप कर हार्ड रिसेट कर सकते हैं। वहीं *#7370#  इस कोड के अतिरिक्त *#7380# भी टाइप कर सकते हैं।

Popular Posts

Recent Posts

Text Widget

Blog Archive

Total Pageviews

Powered by Blogger.
Copyright © HINDI MEIN JAANKAARI KAAM KI | Powered By Blogger | Blogger Templates
Design by Saeed Salam | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com